हाथरस, दिसम्बर 6 -- हाथरस। विश्व मृदा दिवस के अवसर पर सदर ब्लॉक के गांव चुरसेन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ देवेंद्र पाल सिंह, एडीओ युवराज सिंह और जूनियर इंजीनियर देवेन्द्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आयोजन में करीब 180 महिला और पुरुष किसानों ने भाग लेकर मिट्टी संरक्षण और सतत खेती के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को रासायनिक उर्वरकों के कम उपयोग, जल संरक्षण, फसल चक्र अपनाने और प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित करना था। उपस्थित किसानों ने इस दिशा में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजन में फोर्स ट्रस्ट की टीम की तरफ से राजीव बेटने, अखिलेश पाठक, पियूष दुबे, आनंद मिश्रा, संजीव, ओमवीर, देवेंद्र, ज्योति शर्मा आदि उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रामीण समुदाय को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और महत...