अमरोहा, दिसम्बर 11 -- विश्व मानवाधिकार दिवस पर हकीम महताबउद्दीन हाशमी कॉलेज ऑफ लॉ में बुधवार को मानवाधिकार विषयक विशेष चर्चा का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्या डॉ.राना परवीन ने किया। उन्होंने मानव गरिमा, स्वतंत्रता, समानता तथा न्याय जैसे मूलभूत अधिकारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानवाधिकार किसी विशेष वर्ग या समाज के लिए नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए आवश्यक सार्वभौमिक मूल्य हैं। कहा कि बदलते वैश्विक परिवेश में मानवाधिकारों की रक्षा केवल कानूनों से नहीं बल्कि सामाजिक चेतना और सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। विधि त्रिवर्षीय व पंचवर्षीय पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने विशेष रूप से चर्चा में भाग लिया। इसके बाद अन्य संकाय के सदस्यों ने मानवाधिकारों के विविध आयामों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान डॉ.नूर अली अंसारी, डॉ.र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.