अयोध्या, मार्च 8 -- तारुन। विश्व महिला दिवस पर ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं को सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सहायक विकास अधिकारी आई एस वी सुरेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की 70 महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बी एम एम अभिमन्यु, श्याम नरायन श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मी व महिलाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...