भागलपुर, अप्रैल 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता विश्व मलेरिया दिवस के मौके पर सदर अस्पताल के टीबी सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला वेक्टरजनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. दीनानाथ ने मौजूद सभी प्रशिक्षु एएनएम आदि को मलेरिया होने के कारण, लक्षण, जांच एवं इलाज की व्यवस्था और इससे बचने के सभी सुरक्षित उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले की तुलना में मलेरिया के प्रति लोग काफी जागरूक हुए हैं, इसके बावजूद मलेरिया जागरूकता को सामुदायिक अभियान बनाने के लिए व्यापक स्तर पर लोगों को एकजुट होना पड़ेगा। इस मौके पर वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी (वीडीसीओ) रविकांत आदि की मौजूदगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.