जमुई, मई 21 -- जमुई । हिन्दुस्तान संवाददाता मंगलवार को प्लस टू उच्च विद्यालय जमुई बाजार मैदान में विश्व मधुमक्खी दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा पौधारोपण हुआ। पौधारोपण का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी शिवदानी प्रसाद ने किया। पतंजलि योगपीठ के परिव्राजक त्रिपुरारी लाल ने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग से मानव जीवन को बचाने हेतु संसार के लोग अपने घरों के आसपास कम से कम 5 पेड़ अवश्य लगायें। 20 मई वास्तव में स्लोवेनिया निवासी " एंटोन जनशा" का जन्म दिन है। उनका जन्म 20 मई 1734 को हुआ था। वे विश्व के पहले मधुमक्खी पालन विभाग के शिक्षक थे। मधुमक्खी संसार के किसानों के हितैषी हैं। मधु का सेवन सभी मानव करते हैं। मधुमक्खियाँ परागण में सहायक है। इससे खेतों में उपज बढ़ता है। परन्तु विज्ञान के चकाचौंध के कारण मधुमक्खयां कम हो रही हैं। विश्व मधुमक्खी दिवस पर संसार के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.