रामगढ़, अप्रैल 27 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन के संयुक्त नेतृत्व में कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान परस्त जिहादी आतंकवादियों ने जानलेवा हमला में 28 हिन्दू पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश है। इस कड़ी में विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन रामगढ़ की ओर से होटल मनोहर रेसीडेंसी के सभागार में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा, झारखंड उपाध्यक्ष नवीन पाठक, अशोक कुमार पांडेय, मुना मिश्रा, अरुण बनर्जी, अजय शर्मा इत्यादि लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.