औरंगाबाद, जून 12 -- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर श्रम अधीक्षक और सामाजिक संस्था तरक्की एनजीओ ने रफीगंज में तीन दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया। पहले दिन शहर में बैनर, पोस्टर और ध्वनि विस्तारक यंत्र के जरिए लोगों को बाल श्रम के खिलाफ जागरूक किया गया। दूसरे दिन कोषाध्यक्ष मो. जमील अहमद और कार्यकर्ता फरीद रिजवी ने दुकानों और प्रतिष्ठानों पर जाकर लोगों को बताया कि बाल श्रम बच्चों के भविष्य को नष्ट करता है। कई दुकानदारों ने बाल श्रम न करवाने की शपथ ली। तीसरे दिन प्रभात फेरी और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सफाई कर्मी और बुद्धिजीवी शामिल हुए। संस्था के सचिव मो. एकराम फरोग ने लोगों से बाल श्रम रोकने और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा की ओर प्रेरित करने की अपील की। शपथ ली गई कि कोई भी बाल श्रम को प्रोत्साहित नहीं करेगा। कार्यक्रम में मिथिलेश यादव,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.