चमोली, अक्टूबर 2 -- Badrinath Dham: करोड़ों हिंदुओं के आस्था के धाम बदरीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए कब बंद होंगे। गुरुवार को पुरोहितों की बैठक के बाद तिथि और समय की घोषणा कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, 25 नवम्बर दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर कपाट बंद होंगे। इससे पहले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को लेकर जानकारी सामने आई थी। उत्तराखंड के प्रसिद्ध चार धामों में से तीन धामों के शीतकाल में बंद होने की तिथि घोषित हो गई है। कुछ दिन पहले जानकारी आई थी कि गंगोत्री धाम के कपाट 22 अक्टूबर को अन्नकूट के पावन पर्व पर 11:36 बजे शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। जबकि, यमुनोत्री के कपाट अगले दिन 23 अक्तूबर को भैयादूज पर बंद होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...