अमरोहा, अक्टूबर 24 -- अमरोहा, संवाददाता। पोलियो के खिलाफ डॉक्टर-कर्मचारियों की आम लोगों संग चलाई साझा मुहिम आखिरकार रंग लाई। वर्ष 2011 के बाद से जिले में पोलियो का कोई भी केस सामने नहीं आया है। इस बीच पड़ोसी देशों में अब भी पोलियो के मामले मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने पर जोर दिया जा रहा है। आज विश्व पोलियो दिवस है। यह दिन पोलियो के प्रति जागरूक और बचाव के लिए मनाया जाता है। इस बार विश्व पोलियो दिवस पोलियो का अंत : हर बच्चा, हर टीका, हर जगह दवा थीम पर मनाया जा रहा है। जिले में भी डॉक्टर-कर्मचारी विश्व पोलियो दिवस मना रहे हैं। वर्ष 19995 में पोलियो के खिलाफ डॉक्टर-कर्मचारियों ने आम लोगों के साथ साझा मुहिम की शुरुआत की थी। स्वास्थ्य विभाग स्तर पर पोलियो के जड़ से खात्मे के लिए तमाम...