रुडकी, अप्रैल 22 -- आईआईटी कैंपस स्थित एबीएन सेकंडरी स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को रैली निकाली। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह भी दिखाई दिया। स्कूल में पृथ्वी दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता के अलावा पृथ्वी दिवस से संबंधित मॉडल प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई। हालांकि इस अवसर पर स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा पृथ्वी दिवस से संबंधित जागरूकता रैली के माध्यम से पृथ्वी दिवस की महत्ता को भी समझाया गया। रैली में लगभग तीन सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। स्कूल की प्रधानाचार्य कमल जीत कौर ने छात्र-छात्राओं को पृथ्वी दिवस की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विश्व पृथ्वी दिवस की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर स्कूल के अध्यापक और अध्यापकों द्वारा छात्र छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। इस...