मेरठ, जुलाई 14 -- कंकरखेड़ा। अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित विश्व पुलिस गेम्स में मास्टर्स वर्ग में 9 पदक जीतने वाले रिटायर्ड डीएसपी जगदीश सिंह का रविवार को कंकरखेड़ा पहुंचने पर स्वागत किया गया। ओमनगर निवासी जगदीश सिंह ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस से डीएसपी के पद से रिटायर्ड हैं। अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स में विश्व भर के 8000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जगदीश सिंह ने बैडमिंटन और एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, जिसमें सभी प्रतियोगिताओं में उन्होंने पदक जीते। भारत से करीब 300 पूर्व व वर्तमान पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया था। जगदीश सिंह ने वर्ष 2017 में अमेरिका, 2019 में चीन, 2022 में हौलेंड, 2023 में कनाडा और अब 2025 में अमेरिका में आयोजित एथलीट प्रतियोगिता में भाग लिया। वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.