गाज़ियाबाद, जून 4 -- गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाने का अभियान शुरू कराया। उन्होंने बुधवार को इंदिरापुरम के अर्बन फॉरेस्ट में मूक-बधिर बच्चों के साथ मिलकर एक हजार पौधे लगाने की शुरूआत कराई। नगर आयुक्त ने मूक-बधिर बच्चों के साथ पौधे लगाकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संदेश दिया। नीम, अर्जुन, पापड़ी, पीपल, बरगद, पिलखान आदि पौधे लगाए गए। इस मौके पर नोएडा डीफ समिति के 25 मूक-बधिर बच्चे मौजूद रहे। उद्यान प्रभारी डा. अनुज सिंह ने बताया कि शहर में बड़े स्तर पर एक जुलाई से पौधे लगाने का काम शुरू होगा। पार्षदों, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से पौधे लगाए जएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.