अमरोहा, जून 5 -- अमरोहा। विश्व पर्यावरण दिवस पर आज जिले में सघन पौधरोपण होगा। वन विभाग स्तर पर नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव अकबरपुर पट्टी, हसनपुर क्षेत्र में बगद नदी के किनारे, मंडी धनौरा क्षेत्र में मध्य गंगा नहर के किनारे पौधरोपण किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के 25 इंटर कॉलेज परिसर में भी पौधरोपण किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग भी पौधरोपण करेगा। डीएफओ एसपी सिंह के मुताबिक गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर कई स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा। नौगांवा सादात क्षेत्र के अकबरपुर पट्टी में वृहद पौधारोपण किया जाएगा, यहां कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम निधि गुप्ता करेंगी जबकि जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। अमरोहा, हसनपुर व मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र में भी पौधरोपण किया जाएगा। कलक्ट्रेट, विकास भवन समेत जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित कर पौधरोपण किया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.