खगडि़या, जून 6 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान टीम जिले में गुरुवार विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया गया। जिले में व्यवहार न्यायालय सहित कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। वही स्कूलों में बच्चों को पौधों की सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय किशोर न्याय परिषद खगड़िया के प्रधान दंडाधिकारी राकेश कुमार बच्चन ने पर्यवेक्षण गृह के आवासीय बच्चों के साथ पौधरोपण पश्चात पर्यावरण का पाठ पढ़ाया औऱ प्रदूषण मुक्त भारत बनाने में बढ़ चढ़कर भाग लेने को कहा। प्रधान दंडाधिकारी ने आवासीय बच्चों को पर्यावरण की महत्ता को बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पॉलीथिन, प्लास्टिक, थर्मोकोल आदि का उपयोग प्रतिबंधित है। इसका उपयोग करने से वातावरण प्रदूषित हो रहा है। पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए पौधा र...