कुशीनगर, सितम्बर 27 -- कुशीनगर। महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर विदेशी पर्यटकों को खूब भा रही है। यहां साल दर साल विदेशी पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसके पीछे कुशीनगर में हाल के वर्षों में बढ़ी पयर्टकीय सुविधाएं मानी जा रही है। विश्व में प्रत्येक वर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1980 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने की थी। इस वर्ष की थीम पर्यटन और सतत परिवर्तन है। कुशीनगर बौद्ध सर्किट में पवित्र व पूजनीय तीर्थ स्थलों में प्रमुख हैं। यहां बुद्ध को महापरिनिर्वाण प्राप्त हुआ था। लाखों की संख्या में देश- विदेश के पर्यटकों की आवक साल भर बनी रहती है। यहां का पर्यटन सीजन विश्व पर्यटन दिवस से 31 मार्च तक माना जाता है। इसलिए भी विश्व पर्यटन दिवस कुशीनगर के लिए महत्वपूर्ण होता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.