रांची, सितम्बर 27 -- रांची, संवाददाता। विश्व पर्यटन दिवस पर ऑड्रे हाउस में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह झारखंड की कला, संस्कृति और परंपराओं को समर्पित रहा। मुख्य अतिथि पर्यटन निदेशक विजया जाधव, उप निदेशक पर्यटन राजीव कुमार और आईएचएम रांची के प्रधानाचार्य भूपेश कुमार सिंह थे। पर्यटन निदेशक विजया जाधव ने कहा, झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और आदिवासी परंपराओं को वैश्विक पहचान दिलाना हमारा उद्देश्य है। इस तरह के आयोजन पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय कला और संस्कृति के संरक्षण में अहम भूमिका निभाते हैं। पैनल चर्चा और सांस्कृतिक विरासत मुख्य आकर्षण 'ग्लोबलाइजेशन ऑफ ट्राइबल हेरिटेज: इन्क्लूसिव, रिस्पॉन्सिबल एंड सस्टेनेबल टूरिज्म' विषय पर हुई पैनल चर्चा रही। इसमें संगीता खन्ना, डॉ निशिकांत कुमार, अलीशा गौतम उरांव, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.