आगरा, दिसम्बर 22 -- शहर के नदरई गेट स्थित ब्रह्माकुमारी संस्था में विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मानसिक शांति, आत्मबल, सकारात्मक जीवन दृष्टि प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में संस्था की प्रभारी बीके प्रीती बहन ने राजयोग ध्यान को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि आज का मनुष्य बाहरी प्रगति के साथ-साथ भीतर से तनाव, अशांति और नकारात्मकता से घिरा हुआ है। राजयोग ध्यान आत्मा को परमात्मा से जोड़ने की वह सरल विधि है, इससे व्यक्ति अपने मन को स्थिर कर सकता है और जीवन में संतुलन स्थापित कर सकता है। उन्होंने कहा कि विचार ही जीवन की दिशा तय करते हैं। सकारात्मक विचार आत्मविश्वास, धैर्य और निर्णय शक्ति को मजबूत करते हैं। जब व्यक्ति स्वयं को आत्मा समझकर श्रेष्ठ विचार करता है, तब उसके व्यवहार...