मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 10 -- बरला। बरला इंटर कालेज, बरला, में दृष्टिहीनता एवं दृष्टि दोष नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 26वां विश्व दृष्टि दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी से आये विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की आंखों की जांच की। डाक्टरों ने विद्यार्थियों को दृष्टि की सुरक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। टीम के प्रमुख डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि आज के समय में नेत्र रोगों की रोकथाम केवल समय पर जांच और जागरूकता से ही संभव है। उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था में होने वाली मोतियाबिंद तथा काला मोतिया जैसी गंभीर नेत्र बीमारियाँ समय पर पहचान एवं ऑपरेशन द्वारा पूर्णतः ठीक की जा सकती हैं। फोट...