बिहारशरीफ, मार्च 22 -- राजगीर, निज संवाददाता। राजगीर जू सफारी में विश्व जल दिवस पर ड्राइंग प्रतियोगिता और जागरूकता कार्यक्रम हुआ। ग्लेशियर संरक्षण थीम पर विद्यार्थियों ने जल संरक्षण व सतत् उपयोग पर चित्र बनाए और पुरस्कृत हुए। पर्यटकों को जल संरक्षण के महत्व पर जागरूक किया गया। राजगीर जू सफारी के निदेशक रामसुंदर एम ने जल संरक्षण को भविष्य के लिए अनिवार्य बताया। मौके पर अरविंद कुमार, खुशबू, निरंजन कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...