लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग की दुधवा रेंज के तहत सौनहा प्राथमिक स्कूल में विश्व जल दिवस पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बच्चों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। दुधवा रेंज के सौनहा प्राथमिक स्कूल में शनिवार को विश्व जल दिवस पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता वन दरोगा मुनेश्वर सिंह ने की। गोष्ठी में बच्चों को जल का हमारे जीवन में क्या महत्व है और उसका संरक्षण किस तरीके से करना है, इसके बारे में विस्तार से बताया गया। गोष्ठी में दुधवा के अभिप्रेरकों द्वारा बच्चों को जल संरक्षित करने समेत उसका हमारे जीवन में महत्व के बारे में बताया। अभिप्रेरक धनीराम के साथ ही स्कूल स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.