जमशेदपुर, फरवरी 23 -- जमशेदपुर। विश्व जन सेवा ट्रस्ट ने महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए मासिक चक्र जागरूकता अभियान का आयोजन रविवार को सरजमदा में किया। इस अवसर पर महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म से जुड़ी कुछ भ्रांतियों के प्रति जागरूक किया गया और शरीर की साफ-सफाई के बारे में जानकारी दी गई।ट्रस्ट के प्रमुख डॉ. मनीष झा ने इस अवसर पर कहा, महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बहुत आवश्यक है। सही जानकारी और संसाधनों की उपलब्धता से हम समाज में एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक महिलाएं इस अभियान से जुड़ें और इसका लाभ उठाएं। ट्रस्ट भविष्य में भी इसी प्रकार के जागरूकता अभियानों का आयोजन करता रहेगा, ताकि महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाई जा सके।इस कार्यक्रम के अंत...