वरिष्ठ संवाददाता, नवम्बर 13 -- यूपी के आगरा की विश्व विजेता क्रिकेटर बेटी दीप्ति शर्मा के स्वागत के लिए गुरुवार को पूरा शहर उमड़ेगा। दीप्ति के सम्मान में 10 किमी लंबे रोड शो में शहर के क्रिकेट प्रेमियों संग स्कूली बच्चे, गणमान्य लोग, सामाजिक व खेल संस्थाओं के हजारों लोग शामिल होंगे। जिला क्रिकेट संघ द्वारा निकाले जा रहे रोड शो की तैयारियों को बुधवार देर शाम तक अंतिम रूप दिया जाता रहा। रोड शो में दीप्ति की सुरक्षा के लिए कमिश्नरेट पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के 150 से अधिक पुलिस अधिकारी व जवान तैनात रहेंगे। दो नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार आईसीसी वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम की अहम सदस्य और विश्व कप की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा गुरुवार को पहली बार आगरा पहुंचेंगी। यहां उनके स्वाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.