आगरा, फरवरी 22 -- रोवर्स और रेंजर्स की ओर से विश्व चिंतन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डा. दीपशिखा वियोला दास ने किया। संस्थापक बेडेन पॉवेल को उनकी विरासत और योगदान का सम्मान करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद एक गायक मंडल ने स्काउट एंड गाइड्स प्रार्थना प्रस्तुत की। जिससे सद्भाव और श्रद्धा का माहौल बन गया। इसके बाद रोवर्स द्वारा सर बेडेन पॉवेल की जीवनी पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसमें कार्यक्रम की थीम का सार समाहित था। एक जीवंत नृत्य प्रदर्शन ने सभा में जोश भर दिया, जिसके बाद गायक मंडल ने देशभक्तिपूर्ण गायन प्रस्तुत किया। महिला सशक्तिकरण के विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इसके बाद प्राचार्य ने प्रतिभागियों को नेतृत्व, टीमवर्क और सेवा के मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। रेंजर लीडर डॉ. साक्षी व...