कानपुर, फरवरी 4 -- कानपुर। विश्व कौशल प्रतियोगिता के राज्यस्तरीय चरण में कानपुर मंडल के पांच होनहारों ने बाजी मारी। अब यह होनहार अगले चरण की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विश्व कौशल प्रतियोगिता 2026 में 63 ट्रेड में आवेदन मांगे गए थे। प्रतियोगिता लिखित और प्रैक्टिकल में हुई। सीएनसी मिलिंग में फर्रुखाबाद राजकीय आईटीआई के छात्र करन कुमार पाल, वेल्डिंग में कानपुर एनएसटीआई के छात्र भोला कुमार और ब्यूटीथेरेपी में फर्रुखाबाद गिरिजादेवी डिग्री कॉलेज के छात्र गंभीर सिंह विजेता बने। जबकि, वेल्डिंग में उपविजेता कानपुर के एनएसटीआई के छात्र लवकुश सैनी और फर्रुखाबाद एनएसटीआई के छात्र श्रवण ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी में उपविजेता बने। लखनऊ में सम्मानित हुए छात्रों को महिला आईटीआई कानपुर के प्रधानाचार्य एसके कमल ने प्रोत्साहित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.