सहारनपुर, फरवरी 5 -- विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जनता रोड स्थित मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय परिसर में स्कूल ऑफ जूलॉजी द्वारा कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 150 से अधिक लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। इसके साथ ही 20 छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन का निःशुल्क टीकाकरण भी किया गया। शिविर का उद्घाटन कुलपति प्रो. विमला वाई, महापौर डॉ. अजय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीन कुमार, सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवांका गौर, डॉ. अनिल कुमार एवं गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से डॉ. रश्मि द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में नेत्र परीक्षण, टीबी जांच, एक्स-रे, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श सहित अनेक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे आमजन को काफी ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.