चतरा, फरवरी 4 -- चतरा, संवाददाता। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बुधवार को सदर अस्पताल चतरा के प्रांगण में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (युपीएचसी) एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। सदर अस्पताल, चतरा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद ने की। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करते हुए उन्होंने आमजनों को संबोधित किया और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। सिविल सर्जन ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य कैंसर के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच के महत्व को समझाना तथा कैंसर पीड़ितों ...