मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एपीएचसी बसरा से विश्व कैंसर दिवस पर बुधवार को जागरूकता रैली निकाली गई। बसरा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले जागरूकता प्रचार वाहन को सीडीपीओ उर्वशी कुमारी, एपीएचसी प्रभारी डॉ. विधाता कुमार एवं संस्था के संस्थापक डॉ. परमेश्वर ओझा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. परमेश्वर ओझा ने बताया कि मल-मूत्र की आदतों में बदलाव, लंबे समय तक न भरने वाले घाव, असामान्य रक्तस्राव, स्तन या शरीर के किसी हिस्से में गांठ, पाचन या निगलने में परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने कैंसर से बचाव के उपायों पर भी प्रकाश डालते हुए तंबाकू और शराब से परहेज, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वस्थ वजन बनाए रखने, एचपीवी एवं हेपेटाइटिस-बी का टीकाकरण तथा सुरक्षित यौन व्यवहार अपनाने की अपील की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.