रांची, फरवरी 4 -- रांची। विश्व कैंसर दिवस पर आरजेएसपी कैंसर हॉस्पिटल में कैंसर जागरुकता वार्ता हुई। कार्यक्रम में जेसीआई उड़ान की महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता की और कैंसर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। हॉस्पिटल की कार्यकारी निदेशक डॉ. पल्लवी पांडे और डॉ. अनामिका कुमारी ने विभिन्न प्रकार के कैंसर, उनके कारण, संकेत व लक्षणों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशेष रूप से स्तन कैंसर और ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की पहचान और सावधानियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कई महिलाएं और मरीज उपस्थित रहे। इस मौके पर पूजा बुधिया, प्रिया लखोटिया, अभिलाषा सराफ और ज्योति पोद्दार प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...