लखीमपुरखीरी, फरवरी 4 -- विश्व कैंसर दिवस पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय खीरी टाउन के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दिव्यांशू सिंह के सानिध्य मे योग वेलनेस सेन्टर खीरी टाउन के योग प्रशिक्षक कुलदीप कुमार वर्मा व योग सहायक सीमा देवी ने प्राथमिक विद्यालय, दरगाह मोहल्ला पट्टी रामदास में योग शिविर का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गजाला परवीन व शिक्षक मौजूद रहे। शिविर में विद्यार्थिंयों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, मुद्रा, ध्यान, वैकल्पिक चिकित्सा आदि का अभ्यास कराया गया। शारीरिक व मानसिक स्तर पर होने वाले लाभों की जानकारी देते हुए आवश्यक आहार विहार और स्वास्थ्य संवर्धन को परामर्श दिया। योग ओपीडी में आए हुए रोगियों को रोगानुसार योग परामर्श दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.