मधेपुरा, फरवरी 5 -- मधेपुरा। संवाद सूत्र। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बुधवार को सभी स्वास्थ्य संस्थान पर कैंसर निशुल्क जांच-सह- परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जांच शिविर चार फरवरी से 11 फरवरी तक जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में शुभारंभ किया गया है। चार फरवरी विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जिला अंतर्गत सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर कैंसर के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य विभाग, गैर-संचारी रोग (एनसीडी) विभाग और होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर की संयुक्त टीम द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एएनएम स्कूल की छात्राओं ने रैली, नुक्कड़ नाटक और पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया कि ओरल (मुंह), ब्रेस्ट (स्तन) और बच्चेदानी (सर्वाइकल) कैंसर की अगर समय प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.