अमरोहा, फरवरी 4 -- अमरोहा, संवाददाता। जिले में कैंसर के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच जिले में स्वास्थ्य विभाग स्तर पर ओरल कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग की सुविधा तो उपलब्ध है लेकिन जांच में जानलेवा बीमारी की पुष्टि होने पर मरीजों को हायर सेंटर रेफर करना मजबूरी बना हुआ है। ऐसे में डॉक्टर अचानक वजन गिरना, थकान, मल त्याग में परेशानी, असामान्य रक्तस्राव, लगातार दर्द और खांसी, निगलने में दिक्कत आदि शुरूआती लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराकर इलाज कराने की सलाह दे रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक शुरूआती लक्षणों के आधार पर कैंसर को पहचानकर मात दी जा सकती है। आज विश्व कैंसर दिवस है। यह दिन हर साल कैंसर के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। जिले में भी कैंसर के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते साल अकेले अमरो...