बांका, फरवरी 5 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। विश्व कैंसर दिवस पर शंभूगंज के एसकेएम कालेज आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज पकरिया के छात्र - छात्राओं द्वारा बुधवार को जागरूकता रैली निकाली गई । जिसमें छात्र - छात्राओं ने प्रखंड मुख्यालय परिसर से संपूर्ण बाजार का दौरा कर कैंसर बिमारी से बचाव को ले जागरूक किया। जिसमें हाथों में बैनर लिए तंबाकू से नाता तोड़ो,स्वास्थ्य से नाता जोड़ो, कैंसर बिमारी नहीं महामारी है इत्यादि के नारे लगाए। नेतृत्व कर रहे एसकेएम कालेज आफ नर्सिंग पैरामेडिकल के प्राचार्य डाक्टर सीके कश्यप, प्रशासनिक पदाधिकारी गोपाल प्रसाद सिंह ने किया । मौके पर सुधांशु कुमार सिंह सहित कई कर्मी मौजूद थे । मेडिकल, स्वच्छता, साधन - संसाधनों इत्यादि अन्य मानकों पर एसकेएम को मिला ए ग्रेड का दर्जा । बिहार स्वास्थ्य विभाग पटना द्वारा यह उपा...