मोतिहारी, जनवरी 7 -- बिहार पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया गांव में मंगलवार को आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। चकिया-केसरिया पथ स्थित निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर में सोमवार रात करीब 10:40 बजे विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग पहुंचते ही पूरे इलाके में उत्साह का माहौल बन गया। इस सहस्रशिवलंगम के अभिषेक से 1008 शिवलिंगों के जलाभिषेक का फल प्राप्त होगा। मंगलवार सुबह 8 बजे से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में जुटने लगी। हर ओर हर-हर महादेव, जय श्रीराम और बोल बम के जयघोष गूंजते रहे। भक्त ट्रक पर लदे विराट शिवलिंग के दर्शन, स्पर्श, पूजा-अर्चना और बेलपत्र अर्पण को लेकर उत्साहित नजर आए। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल कामना के लिए मन्नतें भी मांगीं।जहां से रास्ता मिला, वहीं से पहुंचे श्रद्धालु निर्मा...