प्रयागराज, फरवरी 17 -- त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब व हरियाणा के युवा सशक्तीकरण व उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम सोमवार को प्रयागराज पहुंचे। दोनों नेता गोवर्धन पीठ के स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ के शिविर पहुंचे। यहां जारी महायज्ञ में आहुति दी। इसके पूर्व संगम में स्नान किया। सांसद बिप्लब देब ने कहा कि महाकुम्भ में आकर वे अभिभूत हैं। विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन के लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की। सेक्टर 18 स्थित हर्षवर्धन मार्ग पर गोवर्धन मठ के शिविर में वसंत पंचमी के दिन से ही महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। विद्वान आचार्यों की देखरेख में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां प्रतिदिन महायज्ञ में आहुति दे रहे हैं। इसी क्रम में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब, हरियाणा के राज्य मंत्र...