अलीगढ़, जुलाई 11 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में मंगलायतन विश्वविद्यालय ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय के डीन (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) प्रो. रविकांत को एल्पर डोजर साइंटिफिक इंडेक्स 2025 में विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में स्थान मिला है। मूल रूप से लखनऊ निवासी प्रो. रविकांत को विश्व स्तर पर 311947वीं रैंक और भारत में 7906वीं रैंक प्राप्त हुई है। यह सम्मान उनके दशक भर के शोध, नवाचार और वैज्ञानिक योगदान का प्रमाण है। उन्होंने विज्ञान की दुनिया में ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके नाम अब तक 100 से अधिक शोध पत्र, 15 पुस्तकें और 57 पेटेंट दर्ज हैं। उन्होंने 17 पीएचडी शोधार्थियों को शोध की नई दिशा दी है। उन्हें राष्ट्रीय शिक्षा गौरव सम्मान, यंग साइंटिस्ट ...