प्रयागराज, फरवरी 23 -- महाकुम्भ नगर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महाकुम्भ नगर में पहुंचकर साधु-संतों से भेंट की। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ में अब तक विश्व के आधे से अधिक सनातन धर्मावलंबी स्नान कर चुके हैं, जो सनातन संस्कृति की अद्वितीय आस्था और शक्ति को दर्शाता है। दोपहर बाद आगरा से प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री सबसे पहले विष्णुस्वामी संप्रदाय की सतुआ बाबा पीठ गए जहां उन्होंने महामंडलेश्वर संतोषाचार्य 'सतुआ बाबा से भेंट की। इसके बाद वे श्री कांची कामकोटि पीठ के सेक्टर 20 स्थित शिविर में पहुंचे और शंकराचार्य शंकर विजयेन्द्र सरस्वती से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कांची पीठ के पूर्व शंकराचार्य जयेन्द्र सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर आरती उतारी। वहीं शंकराचार्य शंकर विजयेन्द्र सरस्वती ने महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.