आजमगढ़, जुलाई 29 -- आजमगढ़। अंडर 17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप एथेंस ग्रीस में तीन अगस्त का आयोजित हो रही है। भारतीय कुश्ती फ्री स्टाइल टीम के लिए प्रवीण कुमार यादव को भारतीय कुश्ती संघ ने कोच नियुक्त किया है। प्रवीण कुमार यादव शहर के मोहल्ला मूसेपुर निकट रेलवे स्टेशन के निवासी हैं। उन्होंने प्रारंभिक कुश्ती के गुर अखाड़ा बौरहवा बाबा से सीखे थे। इससे पूर्व 2021 में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप हंगरी, 2022 में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप बुलगारिया एवं 2024 में जूनियर एशियन कुश्ती प्रतियोगिता थाईलैंड में भारतीय कुश्ती टीम के प्रशिक्षक रह चुके हैं। प्रवीण कुमार को कुश्ती कोच बनाए जाने पर आजमगढ़ के कुश्ती खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर उतर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश कुमार उपाध्याय, आजमगढ़ कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.