मधुबनी, अप्रैल 29 -- मधुबनी। प्राकृतिक रंगों से निर्मित विश्व की सबसे बड़ी मिथिला पेंटिंग को गिनीज बुक में दर्ज किया गया। मिथिला चित्रकला संस्थान मधुबनी में दिनांक 24 से 26 अप्रैल को संस्थान के सभी छह आचार्यों के निर्देशन में संस्थान के त्रि वर्षीय डिग्री कोर्स सत्र 2018-21, 2021-24 एवं 2022-25 के कुल 50 छात्राओं ने प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करते यह पेंटिंग बनाई थी। पद्मश्री जगदंबा देवी की शैली में विश्व की सबसे बड़ी मिथिला पेंटिंग का निर्माण किया। इस पेंटिंग को 27 अप्रैल को पाटलिपुत्र इंदौर स्पोर्ट्स कंपलेक्स पटना में गिनीज बुक के अधि निर्णायकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस पेंटिंग का निर्माण बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं मिथिला चित्रकला संस्थान मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। ऐसे तैयार किया गया प्राकृतिक रंग: इस पेंटिंग को प...