एक संवाददाता, जनवरी 5 -- गोपालगंज के कुचायकोट से पूर्वी चंपारण के कैथवलिया-बहुआरा के लिए शिवलिंग के रवाना होने के मौके पर बिहार-यूपी बॉर्डर के बल्थरी चेक पोस्ट पर भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय एकता का अनुपम दृश्य साकार हो गया। तमिलनाडु के महाबलीपुरम से संसार का सबसे बड़े शिवलिंग के दर्शन के लिए यूपी-बिहार सीमा स्थित बलथरी चेकपोस्ट पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह विशाल शिवलिंग पूर्वी चंपारण जिले के कैथवलिया-बहुआरा गांव में निर्माणाधीन विश्व के सबसे बड़े रामायण मंदिर में स्थापित किया जाएगा। इस शिवलिंग की ऊंचाई 33 फीट और गोलाकार व्यास भी 33 फीट है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार 33 करोड़ देवताओं से जुड़ा यह अंक आध्यात्मिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी ने सोमवार को शिवलिंग के बिहार में प्रवेश से प...