नई दिल्ली, फरवरी 13 -- कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए 2026 ICC पुरुष T20 विश्व कप के ग्रुप बी के मुकाबले में जिम्बाब्वे ने क्रिकेट जगत को स्तब्ध करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 169/2 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। यह जीत जिम्बाब्वे के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि उन्होंने 2007 के बाद एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को विश्व कप के मंच पर पटखनी दी है और ग्रुप बी में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी के हीरो सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट रहे, जिन्होंने पारी की शुरुआत से अंत तक डटकर बल्लेबाजी की और 56 गेंदों में नाबाद 64 रनों की धैर्यपूर्ण पारी खेली। उनका बखूबी साथ तादिवानाशे मारुमनी (35 रन) और रयान बर्ल (35 रन) ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.