नई दिल्ली, फरवरी 8 -- रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 के 5वें मुकाबले में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हरा दिया है। रोमांचक मुकाबले में नेपाल की टीम इतिहास रचते-रचते रह गई। आखिरी गेंद पर जीत के लिए 6 रनों की जरूरत थी, लेकिन सैम करन ने चतुराई भरी गेंदबाजी करते हुए यह रन बचा लिए और इंग्लैंड की इज्जत रख ली। यह मुकाबला बेहद खास रहा क्योंकि पहले तो नेपाल के गेंदबाजों ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम जैसी पिच पर 200 के स्कोर बनाने से रोक दिया इसके बाद शानदार बल्लेबाजी करते हुए इग्लैंड की टीम को आखिरी गेंद तक लड़ने के लिए मजबूर कर दिया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनकी शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट मात्र 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद युवा बल्लेबाज ...