नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- भारतीय महिला क्रिकेट टीम के इतिहास की सबसे सुनहरी यादों वाली रात रविवार 2 नवंबर की रात थी। सपनों की नगरी नवी मुंबई में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने उस सपने को साकार कर दिखाया, जिस सपने को उनसे पहले सैकड़ों भारतीय महिलाओं ने देखा था। भारतीय टीम पहली बार वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप की चैंपियन बनी। इस दौरान भारतीय बेटियों के संस्कार भी देखने को मिले। दरअसल, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खिताब जीतने के बाद अपनी टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार के पैर छूए। हालांकि, जल्द ही अमोल मजूमदार ने उनको गले लगा लिया। ऐसा ही कुछ हरमनप्रीत कौर ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी आईसीसी के चेयरमैन जय शाह से लेने के लिए मंच पर पहुंचने के बाद किया। जय शाह ने भी अपने पैर छूने से बाद में मना कर दिया। संस्कार pic.twitter.com/IvR6...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.