नई दिल्ली, फरवरी 8 -- पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 के लिए तैयार की गई पिचों की जमकर सराहना की है। उन्होंने इसके लिए ICC यानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को विशेष श्रेय दिया है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल 'ऐश की बात' पर चर्चा करते हुए कहा कि टूर्नामेंट की शुरुआत में हर कोई यह उम्मीद कर रहा था कि यह एक हाई-स्कोरिंग वर्ल्ड कप होगा, लेकिन अब तक की पिचों ने उन उम्मीदों को पूरी तरह तोड़ दिया है। अश्विन के अनुसार, ICC ने ऐसी पिचें तैयार की हैं जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच एक वास्तविक और कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। अश्विन का मानना है कि इससे खेल की गरिमा बढ़ती है। अश्विन ने विस्तार से बताते हुए कहा कि टेस्ट खेलने वाले देश अक्सर आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज की तरह 'बैटिंग ब्यूटीज' या सपाट पिचों क...