कानपुर, मई 23 -- कानपुर, संवाददाता। विश्व कछुआ दिवस के अवसर पर नागेश्वर मंदिर, कछुआ तालाब, पनकी में कछुओं को भगवान विष्णु का स्वरूप मानकर पूजन किया गया और पनीर का भोग लगाया। जन जागृति मंच के अध्यक्ष एवं दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य विनोद मिश्र की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया। मौजूद लोगों को जीवों से प्रेम करने एवं प्रकृति संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर महंत देवी दयाल पाठक, प्रह्लाद दुबे, ओमप्रकाश सिंह, सुरेंद्र मिश्रा और कृष्ण जी शुक्ला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.