लखनऊ, फरवरी 27 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विश्व एनजीओ दिवस पर भाजपा महानगर ने मानस मन्दिर सभागार डालीगंज में स्वंयसेवी संगठनों को सरकार की योजनाएं बताईं। पार्टी की महानगर इकाई की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी राम चन्द्र प्रधान ने सम्बोधित किया। इस मौके पर महापौर ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार की योजनाएं माताओं और बहनों पर केन्द्रित हैं। व्यवस्था की चाभी महिलाओं को सौंपी जा रही है। उनके जीवन स्तर में बदलाव का काम किया जा रहा है। अब महिलाओं को अपने जेवर बेचने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का निशुल्क इलाज मुहैया कराया जा रहा है। एमएलसी रामचंद्र प्रधान ने कहा कि वर्तमान सरकार ने महिलाओं को सशक्त और समृद्ध बनाने का अभूतपूर्व कार्य किया है। उन्होंने शौचालय, आवास, गैस कनेक्शन, राशन से लेकर वि...