बागपत, सितम्बर 25 -- विश्व एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में टोक्यो में शानदार प्रदर्शन करने वाले जैवलीन थ्रो खिलाडी सचिन यादव का बुधवार को उसकी जन्मस्थली खेकड़ा में स्वागत किया गया। सचिन का निशाना अब अगले वर्ष जापान में होने वाले एशियन खेलों में पदक लाने पर है। जापान के टोक्यो में आयोजित विश्व एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में खेकड़ा की माटी के लाल साढे छह फुट लम्बे सचिन यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। सचिन मामूली अंतर से पदक से चूककर चौथे स्थान पर रहा। जबकि फाइनल में ही उसके साथ खेल रहे भारत के नीरज चौपडा आठवे और पाकिस्तान के अरसद नदीम दसवें स्थान पर रहे। इसके साथ ही सचिन के रूप में भारत को नया स्टार मिल गया। बुधवार को सचिन अपने घर खेकड़ा पहुंचा तो उसका स्वागत किया गया। सर्वसमाज की ओर से उसके पटका पहनाकर मिष्ठान खिलाया गया। सचिन ने वार्ता में बताया कि उसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.