बिजनौर, फरवरी 2 -- रेहड़। प्रतिवर्ष 2 फरवरी को मनाये जाने वाले विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर अमानगढ़ रेंज में माँ सरस्वती शिशु सदन विद्यालय, फतेहपुर धारा के लगभग 20 विद्यार्थियों तथा रेंज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पीलीबंध क्षेत्र में संयुक्त रूप से यह दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी अमानगढ़ अंकिता किशोर द्वारा बच्चों को स्थलीय भ्रमण कराते हुए आर्द्रभूमियों के महत्व, जलीय पक्षियों का अवलोकन तथा उनके आवास, विभिन्न प्रजातियों तथा उनके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में सरल और रोचक तरीके से जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि आर्द्रभूमियाँ न केवल जलीय पक्षियों का आश्रय स्थल होती हैं, बल्कि भूजल संरक्षण, जल शुद्धिकरण, बाढ़ नियंत्रण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक...