पलामू, अगस्त 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने जिला कार्यालय में विश्व आदिवासी दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी की शुरूआत की। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति पूजक एवं संस्कृति रक्षक है। आदिवासियों को शुरू से मांग है कि जल, जंगल, जमीन की रक्षा होनी चाहिए। लेकिन वर्तमान समय में प्रकृति के साथ हो रहे दोहन से आदिवासी संघर्षरत हैं। आदिवासी समाज का संगीत और नृत्य उनकी संस्कृति का हिस्सा है। धान की रोपाई और फसल की कटाई पर हर गति विधि में गीत और नृत्य के माध्यम से अभिव्यक्त किया जाता है। इस अवसर पर अरविंद कुमार, रामायद उरांव, मनेश उरांव, कृष्णा राम, जयपाल मोची, संतोष विश्वकर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.