देहरादून, दिसम्बर 18 -- मसूरी कोतवाली में विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित में अल्पसंख्यकों के अधिकार व उनकी समस्याओं के निराकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। गुरुवार को लोक समस्या निवारण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों द्वारा विभिन्न स्थानीय समस्याओं जैसे पुलिस सहायता, कानून एवं सुरक्षा, सामाजिक सौहार्द, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात, तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित विषयों को रखा गया। कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों में तत्काल कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया गया। लोगों को पुलिस विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों तथा शिकायत निवारण प्रक्रियाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। प्रभारी निरीक्षक देवेद्र चौहान ने अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों, उनके ...