बक्सर, मार्च 12 -- बक्सर। महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन द्वारा सभी नि:शुल्क शिक्षा केंद्रों पर पिछले दिनों जांच परीक्षा आयोजित की गई थी। जांच परीक्षा के बाद फाउंडेशन द्वारा बच्चों के बीच होली पर्व को लेकर उपहार बांटे गए। साथ ही, अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई। वहीं, बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने बताया कि फाउंडेशन नि:शुल्क शिक्षा केंद्रों सनातनी परंपरा के अनुसार हर त्यौहार मनाया जाता है। संगठन के राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय ने बताया कि राजकुमार चौबे राष्ट्रीय संयोजक के निर्देश पर सभी शिक्षा केंद्रों पर बच्चों के बीच मिठाई, उपहार और अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी गई। कार्यक्रम में शिक्षा संयोजक धीरज कुमार सिंह व विश्वामित्र सेना के जिला संयोजक मोहित दुबे ने बच्चों के बीच उप...